उम्मीद से कम रहा रानी की मर्दानी 2 का
बिजनेस.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दमदार अंदाज में वापस आ गई हैं. उनकी फिल्म मर्दानी 2 शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है.
फिल्म की कहानी एक सीरियल किलर पर आधारित है, जो लड़कियों को अपना निशाना बनाता है. 'मर्दानी 2' में रानी मुखर्जी दमदार किरदार निभा रही है. उनकी एक्टिंग और परफॉर्मेंस दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है.
हालांकि, पहले दिन रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 8 से 10 प्रतिशत की ही कमाई की है. इस हिसाब से फिल्म ने पहले दिन केवल 3.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
ऑडियंस और क्रिटिक्स के
मुताबिक फिल्म की कहानी मर्दानी के पहले पार्ट से ज्यादा दमदार और थ्रिलिंग बताई
जा रही है. जहां तक बात है फिल्म के बिजनेस की तो फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक
बिजनेस कर लिया है.
बता दें, रानी मुखर्जी [Rani
Mukherjee] की यह फिल्म काफी विवाद के बीच रिलीज हुई है. 'मर्दानी 2 [Mardaani 2] को लेकर विवाद की शुरुआत
फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद से हुई है. इसमें एक सीरियल रेपिस्ट और खूनी
को दिखाया गया है जो शहर में कम उम्र की लड़कियों को अपने निशाने पर लाता है,
ऐसा कहा गया है कि यह सच्ची घटना से प्रेरित है. रानी मुखर्जी (Rani
Mukherjee) फिल्म में पुलिस अफसर शिवानी रॉय की अपनी भूमिका को
दोहरा रही हैं, जो उस अपराधी को दो दिनों में पकड़ने की बात
ठान लेती हैं.
मर्दानी 2 ने तोड़ा ये रिकॉर्ड.
वहीं मर्दानी 2 के साथ ही रानी मुखर्जी ने
अपनी ही फिल्म मर्दानी (पार्ट 1) और हिचकी का रिकॉर्ड तोड़
दिया है. जहां मर्दानी ने पहले दिन 3.46 करोड़ का वहीं हिचकी
ने पहले दिन 3.32 करोड़ का कलेक्शन किया था.




